फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल लूटकर भाग रहे थे आरिफ और निजामुद्दीन

मोबाइल लूटकर भाग रहे थे आरिफ और निजामुद्दीन

Tue, 13 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर भाग रहे थे आरिफ और निजामुद्दीन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास रोड पर रविवार रात बाइक टकराने के दौरान घायल हुए दोनों युवक ऑटो सवार युवक से मोबाइल लूटकर भागे थे। पीड़ित युवक ने इस संबंध में आरोपी युवकों आरिफ और निजामुद्दीन के खिलाफ सोमवार को ब्रह्मपुरी थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार श्याम नगर निवासी निजामुद्दीन और आरिफ ने ऑटो सवार युवक परतापुर निवासी अरुण से अतुल माहेश्वरी सेतु पर रविवार रात मोबाइल फोन लूट लिया था। इस दौरान शोर मचने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार दोनों लुटेरों का पीछा किया। सुपरटेक पामग्रीन के पास इन लुटेरों की बाइक शिवपुरम टीपी नगर निवासी हिमांशु की बाइक से टकरा गई थी। जिसमें दोनों लुटेरे और हिमांशु घायल हो गए थे। जिन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार दोनों लुटेरों पर हिमांशु के मामा ने रविवार देर रात ही एक्सीडेंट का केस दर्ज कराया था। अरुण का मोबाइल इनसे बरामद कर लिया गया है। दोनों का पुलिस सुरक्षा में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद दोनों की गिरफ्तारी कर चालान किया जाएगा। वहीं, हिमांशु की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed