{"_id":"5a66580d4f1c1b6d268b5e8d","slug":"141516656653-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गेट खोलकर सोया, चोर घर खंगाल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गेट खोलकर सोया, चोर घर खंगाल गए
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के दरियागंज में रविवार रात चोरों ने फाइनेंसर का घर खंगाल लिया। चोर करीब छह लाख रुपये और जेवर समेटकर ले गए। कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है।
दरियागंज मोहल्ला निवासी राजा नवाज का फाइनेंस का काम है। रविवार रात फाइनेंसर अपने ऑफिस से घर जाने के बजाय दोस्त के साथ चला गया था। वहीं, पत्नी और परिजनों ने राजा के इंतजार में घर का गेट खुला छोड़ दिया था। इस बीच घर में घुसे चोर नकदी के अलावा सोने की चेन, अंगूठी, पॉजेब और अन्य सामान चोरी कर ले गए। देर रात फाइनेंसर घर पहुंचा तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा है और दूसरे कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे।
चोरी होने का पता चलने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर कुछ तथ्यों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
-दरियागंज कोतवाली में फाइनेंसर के घर से छह लाख रुपये और ज्वैलरी चोरी