{"_id":"5a4d46024f1c1b1f168b6bd1","slug":"141515013634-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन मुठभेड़ में आगे, 108 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोन मुठभेड़ में आगे, 108 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेरठ जोन मुठभेड़ के मामले में प्रदेश में आगे चल रहा है। कई बड़े बदमाश टारगेट पर हैं। वहीं, सराहनीय कार्य करने वाले जोन के 108 पुलिसकर्मी आगामी 26 जनवरी को सम्मानित किए जाएंगे।
मेरठ जोन में हाल ही में हुई मुठभेड़ों में सहारनपुर में 50 हजार, मुजफ्फरनगर में एक लाख, मेरठ में 50 हजार और शामली में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। जोन में अभी तक 20 इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारे गए, जबकि 75 से अधिक बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस महकमे में यह चर्चा है कि प्रदेश के अन्य जोन मुठभेड़ के मामले में पिछड़ गए हैं।
वहीं, एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का दावा कि पुलिस और बदमाशों में सीधी मुठभेड़ हो रही हैं। उसके चलते आपराधिक रिकॉर्ड काफी हद तक घटा है। हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी जैसी घटनाएं मेरठ जोन में कम हो रही हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ है। मुकीम काला, राहुल खट्टा, योगेश भदौड़ा, ऊधमसिंह, सुंदर भाटी, बलराज भाटी समेत कई बदमाशों के गैंग पुलिस के टारगेट पर हैं। एडीजी ने बताया है कि थाना पुलिस जोन में एनकाउंटर कर रही है। अपराधियों को पकड़कर जेल में भेजा जा रहा है। बदमाशों से मुकाबला करने के लिए जिलों के कप्तानों को क्राइम ब्रांच एक्टिव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जोन ऑफिस पहुंची लिस्ट
मेरठ जोन में 26 जनवरी को सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे। अब तक मेरठ जोन के जिलों से 108 पुलिसकर्मियों की लिस्ट एडीजी जोन कार्यालय पहुंच गई है। हालांकि यह संख्या अभी ओर बढ़ सकती है। पुलिस अफसरों का दावा है कि इन पुलिसकर्मियों ने बदमाशों से सीधा मुकाबला किया है। मुठभेड़ में बदमाशों की गोलियां झेली हैं। इसके बावजूद अपराधी को भागने नहीं दिया।