{"_id":"5a2c50a94f1c1bc9678c0e55","slug":"141512853673-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का केस दर्ज न होने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का केस दर्ज न होने पर हंगामा
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर शनिवार को पीड़ित परिवार ने कचहरी में जमकर हंगामा किया। पुलिस अफसरों का घेराव कर टीपीनगर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
दो दिसंबर को मलियाना नई बस्ती निवासी दिलीप (22) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसका पोस्टमार्टम जीआरपी ने कराया था। जीआरपी का दावा है कि दिलीप ने खुदकुशी की है। जबकि उनके परिवार का कहना है कि हत्या के बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने टीपीनगर थाने में शिकायत की थी।
पीड़ित परिवार हत्या का केस दर्ज कराना चाहता है। लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं। शनिवार को पीड़ित परिवार कचहरी में पहुंच गया। जहां विकास भवन में एसएसपी एक मीटिंग में पहुंचीं थीं। इसी दौरान दिलीप के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। टीपीनगर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। जिस पर एसएसपी बाहर आईं और पीड़ित परिवार की समस्या सुनी।
विज्ञापन
कोई तहरीर तो लेकर आए
पीड़ित परिवार की बात सुनकर एसएसपी ने एसओ टीपीनगर को फोन कर रिपोर्ट हत्या की धारा में दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। एसओ टीपीनगर बृजेश शर्मा ने बताया कि मामला जीआरपी का है। रिपोर्ट दर्ज करने से पुलिस ने मना नहीं किया। कोई तहरीर तो थाने लेकर आए। एसएसपी के कहने के बावजूद भी अभी तक तहरीर नहीं आई है।
खास बातें
- एसएसपी के सामने परिजन ने किया हंगामा, पुलिस घेरी
- दो दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर मिला था दिलीप का शव