फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सनौता में तनाव बरकरार, चार आरोपी गिरफ्तार

सनौता में तनाव बरकरार, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
सनौता में तनाव बरकरार, चार आरोपी गिरफ्तार
सनौता में तनाव बरकरार, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/फलावदा।
सनौता गांव में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी तनाव बरकरार रहा। दोपहर को जुमे की नमाज के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के शवों को सुपुर्द ए खाक किया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा लगा रहा।
फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर दरियाव सिंह और हाजी निसार के बेटे मनसाद व दिलशाद में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए। पथराव के बाद गोलियां चलीं, जिसमें मनसाद, दिलशाद की मौत हो गई। मनसाद के भाई कलीम की तहरीर पर दरियाव सिंह और उसके बेटे धर्मवीर सिंह, गुलफाम, शेरू, सलमान समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में दबिश देकर दरियाव सिंह, गुलफाम, शाहिद और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। सुबह चार बजे दोनों भाइयों के शव सनौता गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और आसपास के गांव से लोग सनौता पहुंचे। माहौल को देखते हुए एसएसपी ने रात में पुलिस और पीएसी गांव में तैनात कर दी थी। दोपहर को तनावपूर्ण माहौल में दोनों भाइयों के शव सुपुर्द ए खाक किए गए। शाम तक एसपी देहात व तमाम सीओ और कई थाने की पुलिस गांव में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक भी नहीं मिली
नामजद आरोपी दरियाव सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली चली थी। जिसके दो खोखे मौके से बरामद भी हुए थे। पुलिस पूछताछ में दरियाव सिंह ने बताया कि दोनों गोली उसने ही चलाई, जिससे दोनों भाई मनसाद व दिलशाद की मौत हुई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना कि दरियाव सिंह से गाली गलौज होने पर उसके बेटे धर्मवीर ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। धर्मवीर बंदूक सहित फरार है।
नहीं ली गई घरों में तलाशी
दोनों भाइयों की हत्या के दौरान 50 से अधिक गोलियां चलनी बताई गई हैं। इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से आए, इसको लेकर पुलिस ने आरोपियों के घरों की तलाशी तक नहीं ली। पुलिस का कहना है दलित परिवार अपने-अपने घर से फरार हैं। उनके घरों में ताले लगे हैं। पुलिस उनके रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर रही है कि वह वापस अपने घर लौट आएं। नामजद आरोपियों के अलावा पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी।

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शवों को सुपुर्द ए खाक कराया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स अभी लगी है। नामजद चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि अन्य 14 नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
खास बात
बृहस्पतिवार को हुए खूनी संघर्ष में हो गई थी दो भाइयों की मौत
पुलिस के पहरे में दोनों भाइयोें को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed