फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उमेश

उमेश

Mon, 04 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
उमेश
मेरठ/रोहटा। भाजपाइयों की गुंडागर्दी के चलते जहां किनौनी शुगर मिल के पेराई सत्र पर संकट मंडराने लगा हैं, वहीं रोहटा और आसपास के क्षेत्र में दो बिरादरी के लोगों में टकराव के हालात बन गए हैं। आरोपियों की ऑडियो के बाद रविवार को एक फोटो भी वायरल हो गया, जिसमें आरोपी के कुछ साथियों के हथियारों के साथ एक गांव में पहुंचने की चर्चा रही। एसएसपी ने आरोपी उमेश गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई हैं। देर रात तक पुलिस टीम आरोपी के नजदीक पहुंचने का दावा कर रही थी।
विज्ञापन

किनौनी शुगर मिल में 23 अगस्त को भाजपा नेता उमेश गुर्जर, पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ मिल गेट पर फायरिंग करने, गार्डों से गालीगलौज करने और मिल के यूनिट हेड केपी सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे थे। जिसका मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को आरोपियों का एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें आरोपी ने खुद को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का रिश्तेदार बताकर जाट बिरादरी पर टिप्पणी की। पुलिस के प्रति भी अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। ऑडियो में यह कहते सुना गया कि मुख्यमंत्री ने अब उनको परमिशन दी है। यह ऑडियो लखनऊ तक पहुंचा तो शासन ने पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

एसओ को अल्टीमेटम
शनिवार को यूनिट हेड केपी सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि गुंडागर्दी के माहौल में इस बार पेराई सत्र चलाना मुश्किल हो सकता है। रविवार को एसपी देहात राजेश कुमार रोहटा पहुंचे और एसओ रोहटा को तीन दिन का अल्टीमेटम दे दिया। एसपी देहात ने बताया कि एसओ रोहटा रविंद्र पंत, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजीव यादव और इंस्पेक्टर राजेश वर्मा की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी है। आरोपी की लोकेशन मिल चुकी है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों के बल पर गुंडागर्दी का फोटो वायरल
चर्चा है कि रविवार को भाजपा नेता उमेश गुर्जर अपने साथी संदीप गुर्जर और अमित गुर्जर के साथ सलाहपुर गांव में एक दोस्त के यहां ईद पर गया था। जिसकी फोटो भी वायरल हो गई। फोटो में उमेश गुर्जर, संदीप गुर्जर और अमित गुर्जर अलग -अलग बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, इनके पीछे तीन युवक हथियार लेकर खड़े हैं। सवाल यह है कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उमेश गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है तो फिर उसे पकड़ क्यों नहीं रही। क्या दबिश के दावे झूठे हैं या फिर पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में है।
उमेश गुर्जर सलाहपुर गांव में ईद की पार्टी में अपने गुर्गों के साथ पहुंच गया और पुलिस अफसरों को भनक तक नहीं लगी। या फिर उमेश को पुलिस की दहशत और दबिश का खौफ नहीं है। उमेश गुर्जर का यह फोटो रविवार को रोहटा और आसपास के क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है। आखिर उमेश हथियारों के बल पर क्या साबित करना चाहता है, इसका जवाब पुलिस अफसरों के पास नहीं है। इससे पहले उमेश की जाट बिरादरी के लोगों पर की गई अभद्र भाषा की ऑडियो से भी बवाल मचा हुआ है। एसपी देहात का कहना है कि जांच पड़ताल में यह फोटो रविवार का नहीं लग रहा। हो सकता है फोटो पहले का हो। लेकिन सलाहपुर और आसपास के गांव के लोग फोटो रविवार का होने का दावा कर रहे हैं।
हो सकता है खून खराबा:
किनौनी शुगर मिल प्रकरण को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भले ही मिल पर पुलिस बल तैनात करते हुए यूनिट हेड को सुरक्षा प्रदान कर दी हो। लेकिन मामला दो बिरादरी के बीच होने को लेकर कभी भी पुलिस के लिए हालात मुश्किल भरे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार चीनी मिल में ठेके को लेकर ऊधम सिंह ने 2008 में मिल के डीजीएम सिद्धार्थ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद 2011 में ऊधम सिंह ने योगेश भदौड़ा के भाई प्रमोद भदौड़ा को उसी के गांव में गोलियों से छलनी कर दिया था। लेकिन अब मामला दो बिरादरी के बीच आ फंसा है।
कुर्की वारंट की तैयारी:
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। सोमवार को कोर्ट से आरोपियों का गैर जमानती वारंट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

उमेश बोला, जाट बिरादरी का करता हूं सम्मान
मेरठ। किनौनी मिल प्रकरण में फायरिंग कर धमकी देने के मुख्य आरोपी उमेश गुर्जर ने रात में अखबार के ऑफिस में फोन करते हुए दावा किया कि जो वीडियो वायरल हुई है, वह उसकी नहीं है। जाट बिरादरी का मैं सम्मान करता हूं। उसके नाम से यदि किसी को ठेस पहुंची तो मैं आकर माफी मांग लूंगा। यह भी कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर और उनके पिता मुखिया गुर्जर से कोई रिश्तेदारी नहीं है। मिल प्रबंधन से कहासुनी पर सिर्फ विवाद हुआ था। मीनाक्षी भराला के बारे में आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिखावा कर गलत आरोप लगा रही हैं। वह इस्तीफा दें तो मैं खुद हाजिर हो जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed