{"_id":"59ab21e44f1c1b0a278b4f2f","slug":"141504387556-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी बताई जगह पर नहीं पहुंची, तो अंजाम बुरा होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरी बताई जगह पर नहीं पहुंची, तो अंजाम बुरा होगा
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खरखौदा निवासी महिला को युवक फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी सदर थाना क्षेत्र के ढ़ोलकी मोहल्ले का रहने वाला है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
खरखौदा निवासी महिला का आरोप है कि काफी समय से युवक उसे लगातार कॉल कर परेशान कर रहा है। धमकी दे रहा है कि यदि मेरे बताए स्थान पर नहीं मिली तो वह बदनाम कर देगा। इज्जत की खातिर पहले वह मामले को दबाकर आरोपी से विरोध करती रही। जिसके बाद आरोपी ने महिला की फेसबुक आइडी पर भी अश्लील मैसेज करने शुरू कर दिए। चार दिन पहले आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ महिला के पति के मोबाइल पर कॉल करते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे और मैसेज भेजे। महिला को उठाने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी देहात और एसएसपी से शिकायत की थी। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।