{"_id":"595926d74f1c1bec5e8b4646","slug":"141499014871-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साईकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से साईकिल सवार युवक की मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर जंगेठी गांव के मोड़ पर रविवार सुबह कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार अंसल टाउन कॉलोनी में गार्ड इंद्रपाल सिंह का पुत्र अमित (23) मोदीपुरम स्थित मोदी रबर फैक्ट्री में नौकरी करता था। रविवार सुबह वह पिता को खाना देने साइकिल से जा रहा था। जंगेठी गांव के मोड़ पर चौराहा पार करते समय उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर दे मारी। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर कार चालक की तलाश की जा रही है।