फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होटल संचालक की चाकू गोंदकर हत्या

होटल संचालक की चाकू गोंदकर हत्या

Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
होटल संचालक की चाकू गोंदकर हत्या
हाईवे पर होटल संचालक की हत्या
विज्ञापन

दुहाई स्थित मनन धाम मंदिर के पास एनएच-58 पर रविवार रात साढ़े बारह बजे एक होटल संचालक की बाइक सवार दो लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पब्लिक ने एक हत्यारोपी को मौके से ही दबोच लिया।

दोनों हत्यारोपी आपस में जीजा-साला हैं। बताया गया कि होटल से खाना न देने पर बाइकर्स ने पहले नौकर को पीटा और फिर होटल संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी जीजा को जेल भेज दिया। साले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के धनतला गांव निवासी जगपाल भड़ाना (45) ने अपने साथी प्रिंस त्यागी और संदीप निवासी गीता कालोनी, दिल्ली ने 10 दिन पूर्व हाईवे पर दुहाई स्थित मनन धाम मंदिर से सटे ऊं नम: शिवाय होटल किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल चलाने के लिए वह तीनों और नौकर विनोद निवासी गढ़वाल उत्तराखंड आजकल होटल पर ही रुकते हैं। रविवार रात साढे़ बारह बजे होटल पर बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने नौकर विनोद ने खाना खिलाने को कहा।

नौकर ने होटल में खाना खत्म होने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने उसे चांटा मार दिया। झगड़े की आवाज सुनकर जगपाल भड़ाना होटल से बाहर आए तो उनकी भी दोनों युवकों से कहासुनी हो गई।

इस बीच एक युवक ने मेज पर रखा चाकू उठाया और जगपाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल जगपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर प्रिंस और संदीप भी होटल के बाहर आ गए। आरोपियों ने प्रिंस त्यागी पर हमला कर दिया।

हमले में प्रिंस और संदीप भी घायल हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से एक युवक को दबोच लिया और पीटकर उसे कमरे में बंद कर दिया। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।

सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि प्रिंस त्यागी की तहरीर पर वेणू प्रियंकुल सैन निवासी डीडीए जनता फ्लैट प्रहलादपुर दिल्ली और विशाल गुप्ता निवासी जलालपुर रोड मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


वेणूू और विशाल आपस में जीजा-साले हैं। पुलिस ने जीजा वेणू को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि साले विशाल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रात में बाइक से होटल पहुंचे दोनों युवकों में से एक ने खुद को क्राइम ब्रांच और दूसरे युवक ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर खाना मांगा था। जब होटल के नौकर विनोद ने खाना खत्म होने की बात कही तो आरोपियों ने उसे चांटा जड़ दिया। इसके बाद होटल मालिक जगपाल भड़ाना के होटल से बाहर आने पर मामला और बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed