फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरायलालदास में महिला से छेड़छाड़, सांप्रदाय यिक तनाव

सरायलालदास में महिला से छेड़छाड़, सांप्रदाय यिक तनाव

Sun, 17 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सरायलालदास में महिला से छेड़छाड़, सांप्रदाय यिक तनाव
सभी केंद्र
विज्ञापन

- सराय लाल दास एरिया में घर में घुसकर दूसरे समुदाय के चाचा-भतीजे ने की छेड़छाड़
- आमने-सामने आए दोनों समुदाय, मारपीट, व्यापारियों का देहली गेट थाने में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। अतिसंवेदनशील सराय लाल दास एरिया में शनिवार को दूसरे समुदाय के चाचा-भतीजे ने एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। इस घटना को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। वहीं, व्यापारी नेताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर देहली गेट थाने में हंगामा किया।
एसओ देहली गेट रवेंद्र सिंह के मुताबिक एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि तभी राशिद नाम का युवक नशे की हालत में वहां पर पहुंचा। आरोप है कि राशिद ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला शोर मचाते हुए घर में जा घुसी। राशिद ने फोन कर अपने भतीजे अकरम को बुला लिया। चाचा भतीजे महिला के घर में घुस गए। दोनों छेड़खानी करने लगे। आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ने लगा। सूचना पर देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी चाचा-भतीजे मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका हंगामा
सराय लाल दास मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। छेड़छाड़ को लेकर पहले भी यहां हंगामा हो चुका है। कई दिन पुलिस फोर्स तैनात रहा। व्यापारियों का कहना है कि यहां अक्सर छेड़छाड़ की घटना होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस सख्त कदम नहीं उठाती। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने थाना घेरा
महिला से छेड़खानी की जानकारी लगने पर व्यापारी नेता विजय आनंद अग्रवाल दर्जनों व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद देहली गेट थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। व्यापारियों ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed