फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भासद के भाई की दुकान पर चोरों ने बोला धावा-करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी

भासद के भाई की दुकान पर चोरों ने बोला धावा-करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी

Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
भासद के भाई की दुकान पर चोरों ने बोला धावा-करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
सरधना । कालंद चुंगी के पास मंगलवार देर रात चोरों ने सभासद के भाई की दुकान पर धावा दिया। चोरों ने दुकान से 12 हजार नगद, घी के टीन समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।

मोहल्ला गांधीनगर निवासी सभासद पंकज टाली के भाई अरुण जैन की दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में इन दिनों भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार शाम अरुण दुकान बंद कर घर चले गए थे। आरोप है कि देर रात चोर छत के रास्ते से उनकी दुकान में घुस गए। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और व्यापारियों को दी। सूचना पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी अध्यक्ष पंकज जैन और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने एसएसआई मनोज कुमार शर्मा से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed