फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चों के विवाद में श्यामनगर मे मारपीट, तोड़फोड़

बच्चों के विवाद में श्यामनगर मे मारपीट, तोड़फोड़

Fri, 14 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में श्यामनगर मे मारपीट, तोड़फोड़
बच्चों के विवाद में श्यामनगर में मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी नफीस की पत्नी अकीला बृहस्पतिवार को अपने बच्चों और बेटियों के साथ घर में थी। महिला का 12 साल का बेटा उबेस और दस साल का बेटा अरशद घर के बाहर गली में खेल रहे थे। इस बीच पड़ोसी व्यक्ति ने दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर दी। महिला आरोपी के घर पहुंची। इस पर आरोपी ने कहा कि बच्चे रास्ते में शोर मचा रहे थे। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आधा घंटे बाद आरोपी युवक ने अपने परिजनों और अन्य साथियों को बुलाकर नफीस के घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिला और उसके बच्चों के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। महिला ने पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन घर में तोड़फोड़ का मामला नहीं है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed