फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस मुठभेड़

पुलिस मुठभेड़

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
सीएनजी पंप लूटने जा रहे थे बदमाश
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-58 पर मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश सोनू का इरादा सीएनजी पेट्रोल पंप को लूटना था। सोनू नवीन फल मंडी के प्रधान रहीसुद्दीन हत्याकांड में भी वांटेड था। लूट के कई मुकदमे उस पर दर्ज हैं। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात एनएच-58 पर पुट्ठा मोड़ पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि असलहों से लैस बाइक सवार दो बदमाश हाईवे पर किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाद में जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर के अनुसार घायल बदमाश सोनू पुत्र असगर निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डन लिसाड़ी गेट है। जबकि उसका फरार साथी गुड्डू निवासी समर गार्डन है। सोनी के पास से एक देशी पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पूरी तैयारी से आए थे
इंस्पेक्टर जीएस त्रिपाठी ने दावा किया की सोनू का इरादा एनएच-58 स्थित सीएनजी पंप को लूटने का था। बदमाशों को पता लगा था कि पंप पर शाम और रात को होने वाली बिक्री का कैश रहता है और वहां पर सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं है। वह पूरी तैयारी से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई केस हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक सोनू ने कुछ दिन पूर्व ही रोहटा रोड पर एक युवक से चेन लूटी थी। उसके पास से चेन बरामद हुई है। पिछले साल टीपी नगर क्षेत्र की नवीन फल मंडी के प्रधान रहीसुद्दीन की हत्या में भी ये शामिल था। ब्रह्मपुरी में भी पिछले साल उसने लूट की वारदात की थी। उस पर 25 आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले सहित कई मामले टीपी नगर, ब्रह्मपुरी और कंकरखेड़ा में दर्ज हैं। एक केस मोदीनगर में भी है। इसके फरार साथी गुड्डू पर भी लूट और जानलेवा हमले के दो मामलों का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed