फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की घेराबंदी में ही फिसल गया 25 हजार का इनामी

पुलिस की घेराबंदी में ही फिसल गया 25 हजार का इनामी

Mon, 18 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी में ही फिसल गया 25 हजार का इनामी
पुलिस ने घेरा सोतीगंज, नहीं मिला मुन्नू कबाड़ी
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में रविवार सुबह पुलिस फोर्स ने एक इनामी की घेराबंदी करने पहुंच गई। पुलिस ने कई गोदामों के अलावा घर भी खंगाले, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
वाहन चोरी और अवैध तरीके से वाहन काटने के आरोप में मन्नू कबाड़ी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कई बार पुलिस मन्नू को जेल भेज चुकी है, लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर से वाहन चोरी करने लगता है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय की तरफ से मुन्नू कबाड़ी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। रविवार सुबह पुलिस को पता चला कि मन्नू कबाड़ी सोतीगंज में पहुंचा है। जिसके बाद एएसपी कैंट सतपाल सिंह और इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने सोतीगंज पहुंच गए। पुलिस ने वहां कई गोदाम और गलियां छान मारी, लेकिन इनामी हत्थे नहीं चढ़ा। उसके बाद पुलिस इनामी के घर पहुंची तो वहां भी गायब मिला। पुलिस ने सोतीगंज में रास्ते में खड़ी एक गाड़ी की खिड़की खुलवाकर भी देखा, लेकिन उसका पता नहीं चला।


जेसीबी से उठकर जाएगा यह कबाड़
एएसपी ने कहा कि इनामी तो हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन जो भी कबाड़ गोदाम के बाहर रखा है, इसको जेसीबी से भरवाकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया जाए। एएसपी ने कहा कि नगर निगम से जेसीबी और डंपर मंगाया जाए। इस पर आसपास के लोगों ने कहा कि कबाड़ी जब भी दिखाई देगा, उसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। वहीं एएसपी ने सदर बाजार थाने के दो सिपाहियों को भी कड़ी फटकार लगाई। एएसपी ने कहा कि यदि किसी भी सिपाही ने मुखबिरी करने की कोशिश की तो उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed