{"_id":"5a19cf8d4f1c1b78548bf432","slug":"131511640973-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से मांगी 30 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता से मांगी 30 लाख की रंगदारी
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। तुलसी कॉलोनी निवासी भाजपा नेता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार सरधना रोड स्थित तुलसी कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा भाजपा में जिला मंत्री हैं। सुमित शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा है कि 30 लाख रुपये उसके बताए पते पर भिजवा देना वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित ने अपने एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए अज्ञात में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि भाजपा नेता का उसकी पत्नी व ससुरालियों से विवाद चल रहा है। 10 जुलाई 2017 को उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। जिसकी वजह से भाजपा नेता तनाव में है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने सुमित के पिता अशोक कुमार शर्मा भी धमकी दी थी कि इस बार आपका बेटा बच गया, लेकिन अब नहीं बचेगा। भाग्यशाली हैं जो आप बच गये हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने भी पुलिस अफसरों से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की है।
खास बात
पुलिस ने तहरीर के आधार किया अज्ञात में केस दर्ज