फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा की मेयर प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

सपा की मेयर प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
सपा की मेयर प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
मेरठ। बिना अनुमति घंटाघर क्षेत्र में जुलूस निकालने के आरोप में देहली गेट थाना पुलिस ने सपा की महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया सहित उनके 50-60 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दीपू मनोठिया के समर्थन में शनिवार को घंटाघर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया था। जुलूस में कई वाहन शामिल थे। इन वाहनों पर सपा के कई नेता और समर्थक सवार थे। वाहनों का ये जुलूस घंटाघर के निकट एसपी सिटी कार्यालय के बाहर से भी होकर गुजरा था।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार थाना पुलिस ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर घंटाघर पुलिस चौकी इंचार्ज विनयपाल सिंह ने दीपू मनोठिया और समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वह अपने क्षेत्रों में निगाह रखें। कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए । उल्लंघन होने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करें। एसएसपी ने शांति भंग करने वालों से भी सख्ती से निपटने और उन्हें मुचलका पाबंद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed