{"_id":"59bedd0e4f1c1bb6688b517b","slug":"131505680654-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के भाई को पीटा, सात दांत तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के भाई को पीटा, सात दांत तोड़े
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। एक किशोरी से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के भाई ने आरोपियों के घर जाकर विरोध जताया तो उसे पीटकर घायल कर दिया गया। मुंह पर पंच मारकर उसके सात दांत तोड़ दिए गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी देर शाम दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस बीच रास्ते में बाइक लेकर खड़े दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज कर दी। किशोरी ने यह बात घर पहुंचकर परिजनों को बतायी तो किशोरी का भाई गुस्से में आरोपी मनचलों के घर पहुंच गया। शिकायत करके वह घर लौटा ही था कि आरोपी मनचलों ने आधा दर्जन साथियों के साथ किशोरी के घर हमला बोल दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि आरोपी पवन व कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।