फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्यमंत्री तक पहुंचा मेडिकल में मारपीट मामला

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मेडिकल में मारपीट मामला

Fri, 28 Jul 2017 02:47 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तक पहुंचा मेडिकल में मारपीट मामला
शासन तक पहुंचा इमरजेंसी में मारपीट मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात भाजपा नेता और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) केबीच हुई मारपीट मामला शासन तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल में यह चर्चा का विषय बना रहा।
वहीं दूसरी तरफ, ईएमओ नितिन यादव ने कार्यवाहक प्राचार्य को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पंकज भारद्वाज ने उनसे कहा कि बाहर से दवाएं नहीं लिखी जाएंगी, यहीं से ली जाएंगी, चाहे इसके लिए अपना खून बेचिए। उन्होंने जान से मारने और सस्पेंड कराने की धमकी भी दी व विरोध करने पर पीटा। ईएमओ ने लिखा है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। कार्यवाहक प्राचार्य ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता को इससे अवगत करा दिया है। वहीं मेडिकल सूत्रों का कहना है कि मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हड़ताल करने दी थी धमकी
इस घटना के विरोध में मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल करने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को अंदेशा था कि कहीं डॉक्टर हड़ताल न कर दें, लेकिन कार्यवाहक प्राचार्य ने डॉक्टरों ने समझाकर मना लिया और हड़ताल नहीं करने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
ईएमओ ने प्राचार्य को लिखा पत्र, सुरक्षा की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed