{"_id":"5954e1d04f1c1b87118b4df0","slug":"131498735056-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर तमंचे के बल किया गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अगवा कर तमंचे के बल किया गैंग रेप
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर आठवीं की छात्रा से गैंगरेप
थानाक्षेत्र के एक गांव में ईद के दिन दो युवकों ने अपहरण कर कक्षा आठवीं की छात्रा से गैंगरेप किया। दोनों आरोपियों ने छात्रा को 24 घंटे से अधिक कमरे में बंद रखा। लड़की किसी तरह भागकर घर पहुंची तो गैंगरेप का पता चला।
पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल चेकअप के बाद रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
रावली-सुराना रोड स्थित गांव में एक व्यक्ति अपने परिवार सहित रहता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। 26 जून की शाम ईद वाले दिन लड़की घेर की ओर जा रही थी।
रास्ते से दो युवकों ने मुंह बंद कर उसका अपहरण कर लिया। काफी देर तक किशोरी अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। किशोरी के लापता होने की सूचना रावली पुलिस चौकी में दी। मंगलवार शाम किशोरी घबराई हुई घर पहुंची।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि पास के ही गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। दोनों युवकों नेे उसे कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
किशोरी किसी तरह वहां से भाग निकली। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम वह उसे लेेकर रावली पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कहकर टरका दिया।
एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती तहरीर के आधार पर आलम और माजिद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल करवाया गया है। बयानों के आधार पर धाराएं बढ़ाकर मामले की जांच की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।
परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह जब वह थाने पहुंचे तो उन्हें वहां से डांटकर भगा दिया गया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर एसएसपी के पास पहुुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
रावली चौकी प्रभारी जयदीप मलिक का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। एसएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।