{"_id":"5938182a4f1c1b2b118b4571","slug":"131496848426-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्\nत्रीनगर में छेड़खानी को लेकर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास् त्रीनगर में छेड़खानी को लेकर मारपीट, हंगामा
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्रीनगर में बुधवार दोपहर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। हालांकि पीड़ित पक्ष ने तहरीर देने से इंकार कर दिया।
पुलिस के मुताबिक छात्रा दोपहर को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। शास्त्रीनगर नई सड़क पर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपी जबरन छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। छात्रा की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
उधर, हंगामे की सूचना नौचंदी पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस वहां पहुंची तो छात्रा के परिजन छात्रा को लेकर वहां से चले गए। नौचंदी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मारपीट का है। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- एक आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया