{"_id":"5c8d5caabdec22140e107073","slug":"121552768170-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा
- मवाना खुर्द महिला का गला दबाकर हत्या करने का मामला
मवाना। तीन दिन पहले दहेज की खातिर एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में मृतका के परिजन शनिवार को सीओ मवाना से मिले। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
जानकारी हो कि मवाना खुर्द निवासी मदन सिंह ने अपनी बेटी शीतल की शादी मवाना नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी श्रीकांत पुत्र जसवीर से तीन वर्ष पहले की थी। 12 मार्च को महिला अपने भाई के बेटे के जन्मदिन में मवाना खुर्द गई थी। 13 मार्च को वापस घर लौटने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक न मिलने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पिता मदन ने इस मामले में पति श्रीकांत, ससुर जसवीर, सास बीना, जेठ रविकांत व देवर ऋषिकांत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को मृतका के परिजन सीओ मवाना से मिलने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ ने मृतका के परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ यूएन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मृतका की सास बीना को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जायेगी।