फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मेरठ में मिला

चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मेरठ में मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मेरठ में मिला
चार दिन से लापता युवक का शव मेरठ में मिला
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की नेहरू नगर कॉलोनी में से चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में मिला। युवक के परिजनों ने हत्या व अपहरण की आशंका जताई है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली क्षेत्र नेहरूनगर कॉलोनी निवासी मटरू सिंह 4 दिन पूर्व घर से किसी काम के लिए गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। युवक के परिजनों ने उसकी तलाश की मगर पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार शाम को युवक का शव मोहिउद्दीनपुर के रेलवे स्टेशन के निकट पड़ा हुआ मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की फोटो के आधार पर उसकी पहचान होने पर उसके परिजन परतापुर थाने पहुंचे। मृतक के परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। मोदीनगर थानाप्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई। यदि कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि मृतक अत्याधिक शराब पीने का आदी था। उस पर मोदीनगर थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज है।


लापता व्यक्ति के शव मिलने का हफ्ते में तीसरा मामला
कोतवाली क्षेत्र में गायब व्यक्ति के शव मिलने का एक हफ्ते में तीसरा मामला है। सबसे पहले महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी युवती का शव गंगनहर में मिला था। तीन दिन पूर्व लापता हुए अधिवक्ता का शव बागपत क्षेत्र के चांदीपुर में मिला था। जिसकी टैक्सी चालक ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed