फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी के विरोध में वृद्घ महिला की गला दबाकर हत्या

चोरी के विरोध में वृद्घ महिला की गला दबाकर हत्या

Thu, 24 Jan 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
चोरी के विरोध में वृद्घ महिला की गला दबाकर हत्या
कस्बा हर्रा निवासी परिवार शादी समारोह में शामिल होने सरधना कस्बा गया हुआ था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। कस्बा हर्रा के एक मकान में मंगलवार रात वारदात करने आए बदमाशों ने जाग हो जाने पर वृद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा हर्रा निवासी वृद्धा सुशीला (90) पत्नी चिरंजीव का परिवार बुधवार रात एक शादी में सरधना गया हुआ था। इसके चलते वृद्धा घर अकेली थी। इसी बीच कुछ बदमाश महिला के घर में घुस आए। इस पर वृद्धा ने शोर मचा दिया तो बदमाशों ने वृद्धा को कपड़े से बांध दिया। इतना ही नहीं उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। देर रात परिजन लौटे तो सुशीला को बंधा पाया। उन्होंने आनन-फानन में उसके हाथ-पैर खोल कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं, घनी आबादी के बीच चोरी के विरोध में हुई हत्या से कस्बे में दहशत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, इस बारे में थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि बुजुर्ग महिला के हत्या के मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी के विरोध हुई हत्या
पुलिस कस्बा हर्रा में वृद्धा की हत्या को चोरी का विरोध करने पर मानकर चल रही है। वह बिना दरवाजे के कमरे में सोई हुई थी। जबकि परिजनों को उसका शव दूसरे कमरे के पास बरामदे में मिला। उस कमरे का ताला टूटा हुआ था। कस्बे के लोगों ने आशंका जताई की चोरी का विरोध करने पर हत्या की गई है। उसके जागने और शोर मचाने के बाद उनकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले में कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह समारोह में दो पक्षों में मारपीट
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हैड़ा में बुधवार रात अमरपाल की पुत्री का विवाह था। इस समारोह में मेहमान आए हुए थे। इस दौरान अमरपाल के रिश्तेदार मनोज की ग्रामीणों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर उसने अपनी पत्नी के जेवरात लूटने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed