फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने सामान जला

संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने सामान जला

Fri, 04 Jan 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने सामान जला
सरूरपुर। ग्राम खेड़ी कलां में बृहस्पतिवार सुबह एक मकान में कुछ लोगों ने रंजिशन आग लगा दी। इस दौरान आग से एक बुग्गी, ट्रैक्टर व साइकिल समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। जबकि बंधी गाय की जान बचाने के प्रयास में मकान मालकिन गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकलां निवासी जब्बार पुत्र हादी का गांव के बाहरी छोर स्थित हर्रा संपर्क मार्ग पर मकान है। परिजन बृहस्पतिवार को जंगल गए हुए थे। इस दौरान घर पर केवल जब्बार की पत्नी मौजूद थी। तभी किसी ने मकान में पीछे स्थित प्लॉट की तरफ से आग लगा दी। लपटें उठती देख मकान मालकिन उधर दौड़ी। हालांकि तब तक ट्रैक्टर, साइकिल, बुग्गी, भूसे का बूंगा जलकर नष्ट हो चुके थे। हालांकि वहां बंधी गाय को मालकिन ने बचाने का प्रयास किया। जिसमें वह स्वयं झुलस गई। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत आग को बुझाया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
मवाना। विद्युत निगम के मवाना बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को ईदगाह के सामने स्थित विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed