फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीम आर्मी की विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले

भीम आर्मी की विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी की विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले
भीम आर्मी की विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले
विज्ञापन

मेरठ। वेस्ट यूपी में बवाल की साजिश करने वाले भीम आर्मी के गुर्गों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। साइबर एक्सपर्ट इसकी जांच करेंगे। आरोपियों द्वारा बनाए व्हाट्सएप पर 24 ग्रुपों में कौन-कौन शामिल हैं, इसका खुलासा भी किया जाएगा।
मेरठ क्राइम ब्रांच ने भीम आर्मी के राहुल निवासी मीवा हस्तिनापुर, नितिन निवासी मोदीनगर गाजियाबाद, दीपक, बंटी निवासी होरामनगर ब्रह्मपुरी, सतवीर निवासी निडावली हस्तिनापुर व रविंद्र भारत निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर को जेल भेजा था। इसका मुकदमा हस्तिनापुर थाने में दर्ज था। पुलिस की जांच में आरोपियों का नेटवर्क वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा तक फैलाना बताया गया। गुरुग्राम हरियाणा के सतवीर तंवर का नाम भी सामने आया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक इस प्रकरण की विवेचना मंगलवार को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई है। साइबर क्राइम की गुत्थी सुलझाने वाले एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को इसकी जांच में लगाया है। आरोपियों के सभी व्हाट्सएप ग्रुपों की बारीकी से जांच की जाएगी। उन्हें ही आरोपी बनाया जाएगा, जिन्होंने दलित समाज के लोगों को भड़काकर उकसाने का काम किया। सोशल साइट के जरिये लोगों को भड़काकर वेस्ट यूपी में बवाल करने की आरोपियों ने साजिश रची थी, जिसे समय रहते बेनकाब कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
हस्तिनापुर थाने से ट्रांसफर हुई आईटी एक्ट की विवेचना
वेस्ट यूपी में बवाल की साजिश करने वालों का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed