फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेयरी संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगी

डेयरी संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगी

Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डेयरी संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगी
डेयरी संचालक से दस लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

मेरठ। कुशावली निवासी डेयरी संचालक से फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

सरधना क्षेत्र के कुशावली निवासी भानू प्रताप डेयरी संचालक हैं। पीड़ित ने एसपी देहात से शिकायत करते हुए कहा कि 16 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोपी ने कहा कि वह शूटर बोल रहा है। इसके बाद उसने दस लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। 24 अप्रैल को फिर से कॉल कर रंगदारी मांगी गई। पैसों का इंतजाम न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डेयरी संचालक ने कहा कि बुधवार को कुछ संदिग्ध लोगों ने उसका पीछा किया। उसे आशंका है कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी देहात ने एसओ सरधना और सर्विलांस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, उसकी लोकेशन दिल्ली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed