{"_id":"5ab6b9074f1c1bba758b74ae","slug":"121521924359-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी चौराहे के पास व्यापारी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमिश्नरी चौराहे के पास व्यापारी से लूटपाट
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी पर हमला कर स्कूटी, नकदी लूटी
मेरठ। कमिश्नरी चौराहे के पास शनिवार को व्यापारी पर हमला करके बदमाशों ने स्कूटी और नकदी लूट ली। घायल व्यापारी ने एक राहगीर से फोन लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी किशनपाल किराना व्यापारी है। किशनपाल रात करीब नौ बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कमिश्नरी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारी और फिर किशनपाल पर हमला बोल दिया। मारपीट कर बदमाशों ने किशनपाल से स्कूली और तीन हजार की नकदी छीन ली। पीड़ित परिवार इसकी शिकायत करने कंकरखेड़ा थाने गए थे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उनको बताया कि घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र में हुई है। वहीं पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिस पर परिजनों ने रविवार को केस दर्ज कराने की बात कही।