फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गाजियाबाद से मिश्री के 300 बोरों से भरा कैंटर मेरठ से बरामद

गाजियाबाद से मिश्री के 300 बोरों से भरा कैंटर मेरठ से बरामद

Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद से मिश्री के 300 बोरों से भरा कैंटर मेरठ से बरामद
गाजियाबाद से लूटा मिश्री से भरा कैं टर मेरठ में बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद/मेरठ।
गाजियाबाद से शनिवार रात बदमाशों द्वारा लूटा गया मिश्री से भरा कैंटर रविवार सुबह लिसाड़ीगेट से बरामद कर लिया गया। ट्रक में जीपीएस लगा था, जिससे ट्रक की लोकेशन पुलिस को मिलती रही। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
कैंटर चालक संजीव निवासी सीलमपुर, दिल्ली ने बताया कि शनिवार रात वह कैंटर में 300 बोरे मिश्री (50 किलो का एक बोरा) भरकर मोदीनगर शुगर मिल से चला था। मिश्री से भरे कैंटर को खारी बावरी बालाजी ट्रेडर्स नई दिल्ली पहुंचाना था। राजनगर एक्सटेंशन के पास कार सवार बदमाशों ने साइड लगने की बात कहकर कैंटर को रुकवा लिया। इस बीच दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और कार में डाल लिया। उसके बाद बदमाश मिश्री से भरे कैंटर को मेरठ की तरफ लेकर भाग निकले। कुछ बदमाश मिनी ट्रक में भी थे।
विज्ञापन

बाद में बदमाशों ने चालक संजीव को जंगल में फेंक दिया। चालक ने कैं टर मालिक किशन चंद सेठी को जानकारी दी। कैंटर में जीपीएस लगा था। पुलिस ने जांच की तो उसकी लोकेशन लिसाड़ीगेट क्षेत्र में मिली। इस पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम ने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में यूपी 100 की पांच गाड़ियों के साथ घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर गार्डन तिराहे पर जैसे ही पुलिस ने कैंटर को रोकने की कोशिश की तो चालक आबिद ने एसओ मोहम्मद असलम पर कैं टर चढ़ाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर को रोक लिया। जांच की तो उसमें मिश्री के बोरे नहीं मिले। पुलिस ने मौके से आरोपी आबिद निवासी शालीमार गार्डन को गिरफ्तार कर लिया। लूट में आबिद का भाई आरिफ और तीन अन्य बदमाश शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आबिद ने खुद को सपा कार्यकर्ता बताया है। पुलिस ने आबिद के पिता आमिर को भी हिरासत में ले लिया है। बाद में मोदीनगर, सिहानीगेट और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। एसओ लिसाड़ीगेट ने बताया कि लूट का मुकदमा सिहानीगेट थाने में दर्ज हुआ है।


घर में रखे थे 118 बोरे
सीओ कोतवाली ने बताया कि आबिद ने कुछ माल अपने घर में रख लिया था। पुलिस ने घर पर छापा मारा तो वहां मिश्री के 118 बोरे मिले। जबकि अन्य बोरे नूरनगर पुलिया के पास गाड़ी में भरकर रख दिए थे। पुलिस ने बोरों से भरी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। कैंटर में करीब साढ़े सात लाख रुपये की मिश्री बताई गई थी। आरोपी आबिद ने बताया कि खाली करने के बाद कैंटर को समर गार्डन में एक गोदाम में खड़ा किया जाना था। उसके बाद बाहर का गेट लगा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed