फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ी गेट को घेरकर दबिश, 14 हिरासत में

लिसाड़ी गेट को घेरकर दबिश, 14 हिरासत में

Wed, 02 Aug 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट को घेरकर दबिश, 14 हिरासत में
मेरठ। वांछित अपराधियों की तलाश में पुलिस ने लिसाड़ी गेट की घेराबंदी कर दबिश दी। अपराधियों के आलीशान मकान और ठाठ बाट देखकर अफसर भी दंग रह गए । मकानों में सीसीटीवी कैमरे तक लगे थे। पुलिस इनकी संपत्ति की जांच भी कराएगी। कुल 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा पांच संदिग्ध बाइक भी पकड़ी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने चार टीमें बनाकर वांछित अपराधियों के घरों पर दबिश दी। एक वांछित सलाम को पुलिस ने घर से पकड़ लिया तो उसकी पत्नी और बेटी ने हंगामा कर दिया। छुड़ाने की कोशिश की। इसे लेकर काफी देर हंगामा हुआ। पुलिस असलम मेवाती के ना मिलने पर मकान पर मिली बाइक को कब्जे में ले ली। हसीन के घर ना मिलने पर पुलिस वहां से एक फ्रिज उठाकर ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस अभियान में अनवार निवासी लक्खीपुरा, शौकीन और अब्दुल सलाम निवासी श्याम नगर, मोनू निवासी फतेउल्लापुर रोड, इकबाल निवासी मजीदनगर, ताहिर निवासी इस्लामनगर पकड़े गए । इसके अलावा इस्लामाबाद में शाहबाज, जावेद , सलीम ,अफजाल और गुलफाम को हिरासत में लिया गया। फतेहउल्लापुर रोड से सूरज, लिसाड़ी रोड से शाहिद, बुनकर नगर से शादाब को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- एसपी सिटी ने मंगलवार को चलाया चेकिंग अभियान
- कई घर आलीशान मिले, पुलिस कराएगी संपत्तियों की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed