फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल में डॉक्टरों और भाजपाइयों में मारपीट

मेडिकल में डॉक्टरों और भाजपाइयों में मारपीट

Thu, 27 Jul 2017 03:02 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में डॉक्टरों और भाजपाइयों में मारपीट
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात डॉक्टरों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। उसके बाद डॉक्टरों और भाजपाइयों में जमकर हॉकी-डंडे चले। जिसमें ईएमओ व भाजपा नेता समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि डॉक्टरों ने एक मरीज को बाहर से दवाई लेने के लिये कहा था, जिस पर विवाद हुआ।
विज्ञापन

भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज सड़क हादसे में घायल राकेश निवासी किनानगर भावनपुर को रात करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ईएमओ डॉ. नितिन यादव ने मरीज का इलाज शुरू करते हुए परिवार के सदस्य को पर्चा देकर बाहर से दवाई लाने को कहा। पंकज भारद्वाज ने मेडिकल के डॉक्टरों पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध कर दिया। जिस पर मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता और ईएमओ में बहस हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने भाजपा नेता व उसके साथ आए कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी। भाजपा नेता ने फोन करने का प्रयास किया तो डॉक्टरों ने उसके मोबाइल छीन लिया। सूचना पर भाजपाई मेडिकल पहुंचे तो डॉक्टरों और भाजपाइयों में हॉकी डंडे चल गए। पंकज भारद्वाज की नाक में फ्रैक्चर व सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया। पुलिस घायल पंकज को भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दी थाने में तहरीर
पंकज भारद्वाज ने मेडिकल में बाहर से दवाई मंगाने का विरोध करने पर डॉक्टरों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं ईएमओ डॉ. नितिन यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि भाजपा नेता और उसके कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट कर बर्खास्त कराने की धमकी दी। जिसके बाद डॉक्टर आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई। उनको भी चोट आई है।

थाने में उलझे दोनों पक्ष
भाजपाई और डॉक्टर मेडिकल थाने में भी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। डॉक्टर जहां हड़ताल पर जाने की धमकी देने लगे तो भाजपाई उन्हें सबक सिखाने की बात कहने लगे। सूचना पर थाने पहुंचे एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि डॉक्टर और भाजपा नेता में विवाद हुआ है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने तहरीर दी है। मेडिकल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
- ईएमओ और भाजपा नेता समेत आठ लोग घायल
- मेडिकल में बाहर से दवाई मंगाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed