फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हरियाणा के विधायक से लूट

हरियाणा के विधायक से लूट

Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के विधायक से लूट
शामली। शिवचौक के पास कार सवार तीन लोगों ने पानीपत शहर (हरियाणा) से विधायक रोहिता रेवड़ी की कार रुकवाकर उनके साथ अभद्रता की। उनके साथ उनके गनर को देख आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी शामली भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगी है।
विज्ञापन

रोहिता रेवड़ी सोमवार रात करीब 10:40 बजे कार से अपने दो बेटों और गनर के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रही थी। बताया जा रहा है कि शामली में शिवचौक के पास पीछे से आई आईटेन कार में सवार तीन लोगों ने उनकी कार रुकवा ली और गाली गलौच करते हुए उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच कार से उनका गनर उतरा तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शामली पुलिस और एसपी शामली डाक्टर अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चेकिंग भी कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों में एक नाम मतलूब बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि विधायक के साथ अभद्रता की सूचना मिली थी, आरोपियों की तलाश कराई गई। घटना के बाद महिला विधायक अपने समर्थकों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed