फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत

घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत
घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन


मुरादनगर। न्यू डिफेंस कॉलोनी में घरेलू कलह में शुक्रवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि न्यू डिफेंस कॉलोनी में चमनलाल परिवार सहित रहता है। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी कमला(58) की परिवार में कुछ कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने जाकर देखा तो कमला बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में परिजनों ने पहले उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान कमला की मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि अस्पताल से मीमो मिलने पर हादसे का पता चला। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed