फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिर्वा नौआबाद में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

खिर्वा नौआबाद में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
खिर्वा नौआबाद में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
रास्ते से बुग्गी हटाने को लेकर मारपीट, पथराव, आधा दर्जन पर मुकदमा
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा नौआबाद गांव में रास्ते से बुग्गी हटाने को लेकर दो पक्षों के लोग जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद गांव निवासी अनिल पुत्र रतिपाल गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने डालकर बुग्गी लेकर वापस लौट रहा था। रास्ते में खड़ी बुग्गी हटाने को लेकर उसकी गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। संघर्ष में राजपाल, पप्पू, राहुल, प्रदीप, बिजेंद्र आदि लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed