{"_id":"5c7064e7bdec224a3d3fef94","slug":"11550869735-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोना लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित : अन्य केंद्रों के लिए...
मणप्पुरम से सोना लूट में भगत सिंह समेत तीन गिरफ्तार
छह बदमाशों ने की थी वारदात, लुटा सोना बरामद करने को दबिश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में सोना लूट में मुख्य आरोपी भगत सिंह तालियान सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लुटा हुआ सोना बरामद करने के लिए शुक्रवार देररात तक मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश चलती रही।
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दो महिला कर्मचारियों व मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर बृहस्पतिवार सरेशाम करीब 10 किलो सोना लूट लिया गया था। हालांकि पहले साढ़े 15 किलो सोना लूट की बात सामने आई थी। लेकिन शुक्रवार को जांच में पता चला कि करीब पांच किलो सोना बदमाश नहीं ले जा सके थे। इस वारदात को एक बदमाश ने सरदार की वेशभूषा में और दूसरे ने सिर पर कपड़ा बांधकर अंजाम दिया था। बैग में सोना था, उसमें जीपीएस लगा था, जिससे बदमाशों की लोकेशन वंडर सिटी कॉलोनी में मिली थी। वहां से चोरी हुई एक सेंट्रो कार हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के घर के बाहर मिली थी। धूम सिंह व उसका बेटा भगत सिंह घर पर नहीं मिला था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सोना लूटने में धूम सिंह और भगत सिंह थे। पुलिस ने भगतसिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दौराला के सुशील समेत दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों को लेकर सोना बरामद करने में पुलिस लगी है। इस वारदात को कुछ छह बदमाशों ने अंजाम दिया था।