{"_id":"5c69cb60bdec224a620feb9a","slug":"11550437216-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज से मिल रही धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेसेज से मिल रही धमकी, जताया जान का खतरा
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार निवासी राहुल ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देकर एक फाइनेंस कंपनी संचालक से खुद की जान को खतरा बताया है। राहुल का कहना है कि रविवार को वह किसी काम से दिल्ली रोड गया था। गोलाकुआं के समीप फाइनेंस कंपनी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीटा। आरोपी उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल लूटकर ले गए। थाने में तहरीर देकर जब वह घर लौटा तो उसके दूसरे मोबाइल पर धमकी भरे मेसेज आने लगे। इनमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं फाइनेंस संचालक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसने बताया कि राहुल को उसने पांच लाख रुपये दिए थे। रुपये लौटाने की अवधि समाप्त हो चुकी है। फिर भी राहुल रुपये नहीं लौटा रहा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।