फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जलभराव से बिगड़ी वाहनों की सेहत

जलभराव से बिगड़ी वाहनों की सेहत

Tue, 25 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से बिगड़ी वाहनों की सेहत
जलभराव से बिगड़ी वाहनों की सेहत
विज्ञापन


मेरठ। भारी बारिश के चलते शहर में होने वाले जलभराव और सड़कों के गड्ढों ने वाहनों की हालत खराब कर दी है। सबसे ज्यादा असर चौपहिया वाहनों पर हो रहा है। शहर के सभी कार गैराज में इस समय जो गाड़ियां आ रही हैं, उनमें सबसे ज्यादा समस्या बारिश के कारण पैदा हुई है।

27 जुलाई को हुई बारिश से शहर में सबसे काफी जलभराव हुआ था। सड़कों पर तीन फीट तक जलभराव था। इस के बीच गुजरने वाली कारों में अब तक शिकायतें आ रही हैं। शहर के कार गैराज में काम करने वाले मैकेनिकों के अनुसार ज्यादा पानी से गुजरने वाले वाहनों में मुख्य समस्या गाड़ी के अंदर आवाज और स्टार्टिंग में दिक्कत होने की आ रही है। गहरे जलभराव से गाड़ी गुजरने के बाद पानी स्टेयरिंग में पहुंच जाता है। जिससे स्टेयरिंग में दिक्कत आ रही हैं। इसके अलावा सस्पेंशन और गाड़ी के पहियों के बेरिंग भी खराब हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑल्टीनेटर में पानी जाने से स्टार्टिंग में दिक्कत आ रही है। इस समय जितनी भी गाड़ियां सर्विस के लिए आ रही हैं, उनमें 80 प्रतिशत में यही समस्या सामने आ रही है। वहीं जलभराव से दोपहिया वाहन भी खराब हो रहे हैं। इनमें पानी सीधे इंजन तक जाने से ज्यादा स्थिति बिगड़ रही है, जबकि प्लग सबसे ज्यादा शॉर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed