फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सावेज के सरेंडर के बाद खटमल ने लगाई सरेंडर अर्जी

सावेज के सरेंडर के बाद खटमल ने लगाई सरेंडर अर्जी

Sat, 15 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सावेज के सरेंडर के बाद खटमल ने लगाई सरेंडर अर्जी
सावेज के सरेंडर के बाद अब खटमल ने लगाई सरेंडर अर्जी
विज्ञापन

मेरठ। नसरीन हत्याकांड के आरोपी वसीम खटमल ने भी कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगा दी है। उसका साथी सावेज पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को जेल में जाकर सावेज के बयान दर्ज किए। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में दाखिल करेगी।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को स्कूटी सवार नसरीन की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने लिसाड़ी गेट निवासी शोएब बिल्लौरी पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर सतीश राय और विवेचक विनय राणा के अनुसार केस की विवेचना में कोतवाली के शातिर बदमाश सावेज और उसके साथी वसीम खटमल के नाम प्रकाश में आए थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। वहीं पिछले सप्ताह सावेज अपने पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया।
विज्ञापन

विवेचक विनय राणा के अनुसार शनिवार को जेल में जाकर नसरीन मर्डर केस के संबंध में सावेज के बयान दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएगी। उधर विवेचक के अनुसार सावेज के साथी वसीम खटमल को पकड़ने के लिए भी पुलिस ने दबाव बनाया हुआ था। इसके चलते उसने भी कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगा दी है। उसकी अर्जी पर कोर्ट द्वारा मांगी गई रिपोर्ट भी थाना पुलिस ने भेज दी है। वहीं इस केस में शोएब बिल्लोरी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed