फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भड़ाना बोले केस खोलो या नामजदों को गिरफ्तार करो

भड़ाना बोले केस खोलो या नामजदों को गिरफ्तार करो

Thu, 21 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
भड़ाना बोले केस खोलो या नामजदों को गिरफ्तार करो
विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने मेहरचंद कसाना के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन

केस के खुलासे को लेकर पुलिस अफसरों से बात की
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पूर्व सांसद और मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कसाना गेस्ट हाउस के संचालक मेहर चंद कसाना की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे भड़ाना ने कहा कि पुलिस या तो केस खोले या फिर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करे।

बुधवार सुबह देवपुरी स्थित मेहरचंद कसाना के पुत्र अजय कसाना के घर पहुंचे विधायक ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि घटना को 18 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक केस नहीं खुला, जो ठीक नहीं है। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी को तैयार नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को दूसरी दिशा में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्याकांड का जल्द खुलासा करे, वरना नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी। गुर्जर समाज आंदोलन की बात कह रहा है। उन्होंने इस संबंध में एडीजी जोन और एसएसपी से भी बात की। विधायक को बताया गया कि पुलिस सही दिशा में तेजी से काम कर रही है और केस के खुलासे के नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed