{"_id":"5adba9a34f1c1b330a8b5d92","slug":"11524345251-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक समेत तीन पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक समेत तीन पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजनौर निवासी एक युवती ने तांत्रिक समेत तीन युवकों पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बिजनौर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसे पता चला कि मेरठ में महिला एसएसपी है और वहां तुरंत शिकायत सुनी जाएगी इसलिए वह मेरठ पहुंची।
पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस के एक तांत्रिक का उसके घर पर काफी समय से आना-जाना था। तांत्रिक ने परिजनों को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक उसे अपने घर में ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में दो अन्य आरोपी भी बुला लिए। पीड़िता का आरोप है कि कई साल तक आरोपी उसके साथ गलत काम करते रहे। शिकायत के बावजूद बिजनौर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवती कभी अपना पता लिसाड़ी गेट तो कभी बिजनौर का बताने लगी।