{"_id":"5a4be6844f1c1b0a788b6369","slug":"11514923652-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति विहार से युवती फरार, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागृति विहार से युवती फरार, थाने में हंगामा
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गई युवती, थाने पर हंगामा
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार निवासी एक युवती सोमवार रात अपने परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल थाने में हंगामा कर दिया। उक्त युवती ने पिछले साल ही बीए किया था। युवती के पड़ोस में हापुड़ निवासी एक युवक अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। युवती और उसकी दोस्ती हुई तो परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। साथ ही युवती के घर से निकलने पर रोक लगा दी। सोमवार रात युवती घर से तीन हजार रुपये और मोबाइल लेकर कहीं चली गई। पड़ोसी युवक भी दो दिन से नहीं है। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि युवती के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।