{"_id":"5a3c0ef84f1c1b001c8ba488","slug":"11513885432-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी परिसर में मारपीट, हंगामा
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कचहरी परिसर में मारपीट, हंगामा
बागपत। कचहरी परिसर में मुकदमे की तारीख पर पहुंचे लड़का और लड़की पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्ष अपने अपने घरों को चले गए। इससे काफी देर तक कचहरी में हंगामा रहा।
शामली के गांव इलम निवासी युवक की शादी बड़ौत निवासी युवती से हुई। विवाद होने पर दोनों पक्षों का पारिवारिक कोर्ट में वाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को उक्त वाद की कोर्ट में तारीख थी। दोनों पक्ष कोर्ट में तारीख पर आए थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना ही अपने घर चले गए।