फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फौजी व उसकी बहन से बदमाशों ने दो लाख के जेवर लूटे

फौजी व उसकी बहन से बदमाशों ने दो लाख के जेवर लूटे

Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
फौजी व उसकी बहन से बदमाशों ने दो लाख के जेवर लूटे
कंकरखेड़ा। रोहटा के गांव डूंगर निवासी विनय कुमार पुत्र नरेश सिंह रविवार को अपनी बहन चंचल को बाइक से उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। इस बीच जिंजोखर गांव के जंगल में बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उसकी बहन से चेन, कुंडल, सोने के कड़े समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। वहीं जिंजोखर गांव निवासी डॉ. तेजपाल सिंह पुत्र धारा सिंह शनिवार को जंगेठी गांव स्थित सिंडिकेट बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था। बैंक से चार हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने जिंजोखर-जंगेठी संपर्क मार्ग पर उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सूचना देने काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी का कहना कि कोई लूट की घटना नहीं हुई है। जबकि सीओ दौराला विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed