{"_id":"595001f64f1c1b52478b46a0","slug":"11498415606-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैक्स रैकेट की सूचना पर होटल लाभ महल में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैक्स रैकेट की सूचना पर होटल लाभ महल में छापा
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार शाम भैसाली बस अड्डे के सामने होटल लाभ महल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक करते हुए कमरों की तलाशी ली। जहां से 10 प्रेमी युगल हिरासत में ले लिए गए। सभी को थाना एएचटीयू लाया गया, जहां से उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। सीओ क्राइम अभिषेक तिवारी, एएचटीयू के इंस्पेक्टर किशनपाल सिंह और महिला थाना पुलिस ने शाम करीब साढ़े चार बजे इस होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने होटल से भागते दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। पुलिस ने होटल की तलाश ली तो वहां से आठ युवतियों और दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल के कमरों में रुके युवक, युवतियों और महिलाओं की आईडी चेक की और सभी को एएचटीयू थाने में ले आई।
इनमें एक युवती अपने प्रेमी के साथ होटल में पहुंची थी। मुजफ्फरनगर और बिजनौर की दो महिलाएं अपने देवरों के साथ कमरे में मिलीं। मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने बताया कि वह अपने देवर के साथ दवाई लेने आयी थी, जिसके चलते रुकने के लिए होटल में कमरा ले लिया। वहीं, बिजनौर की महिला ने बताया कि यदि उसके पति को पता चल गया तो वह बदनाम हो जाएगी। इंस्पेक्टर एएचटीयू केपी सिंह ने बताया कि सभी युवती और युवक बालिग निकले हैं, जिन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
बीटेक की छात्रा थी प्रेमी के साथ:
गंगानगर निवासी एक युवती बीटेक की पढ़ाई कर रही है। युवती के पिता पुलिस में एचसीपी हैं। छात्रा अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में थी। छात्रा ने बताया कि साथी युवक उसका दोस्त है, इससे पुलिस को क्या परेशानी है।
विज्ञापन
10 मिनट में खोला दरवाजा
होटल में सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती और युवक ने दस मिनट बाद दरवाजा खोला। जबकि पुलिस कमरे का दरवाजा पीटती रही। बाद में युवती ने चेहरे पर कपड़ा बांध लिया। युवक भी पुलिस के सामने मुंह छिपाने लगा।
खास बात
सीओ क्राइम ने एएचटीयू की टीम के साथ मारा छापा, 10 युगल हिरासत में लिए