फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गनर देखता रहा, भीड़ पीटती रही

गनर देखता रहा, भीड़ पीटती रही

Wed, 06 Mar 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
गनर देखता रहा, भीड़ पीटती रही
मेरठ। एक युवक ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका गनर भी वहां मौजूद था। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पुलिस भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

माधवपुरम ब्रह्मपुरी निवासी राजेंद्र साह ने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र की एक दुकान पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। ऐसा करने से रोकने पर युवक अभद्रता पर उतर आए और उस पर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। लेकिन अगले दिन थाने से छोड़ दिया। राजेंद्र का कहना है कि उसने दो साल पहले छह लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। उसे एससीएसटी आयोग के निर्देश पर गनर मिला था। आरोप है कि उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। हमले के आरोप में छोटू, आकाश, देवेंद्र, बृजेश फौजी, राजकुमार, मदनलाल, पवन सहित 13 लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी संजीव देशवाल के अनुसार 24 घंटे से ज्यादा समय किसी को हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। पीड़ित पक्ष से तहरीर काफी देरी से मिली। इस कारण आरोपी छोड़ दिए गए थे। पुलिस जांच कर रही है। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed