फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला कस्बे में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किशोरी को पीटा

दौराला कस्बे में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किशोरी को पीटा

Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
दौराला कस्बे में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किशोरी को पीटा
दौराला। कस्बे में बुधवार को पड़ोसी युवक ने एक किशोरी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उससे मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दौराला कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसकी पिता की करीब पांच वर्ष पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां मजूदरी करके परिवार का पालन-पोषण करने लगी। पड़ोसी एक युवक ने बुधवार को किशोरी पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर डंडे से मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, सकौती स्थित ठेके पर पीरपुर गांव निवासी सुभाष बुधवार सुबह शराब खरीदने पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने पांच रुपये अधिक लिये। विरोध करने पर आरोपी सेल्समैन व कैंटीन संचालक ने उसे बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने उससे 200 रुपये छीन लिये। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed