फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल् ली की एनजीओ का कबाड़ी बाजार में छापा

दिल् ली की एनजीओ का कबाड़ी बाजार में छापा

Thu, 14 Feb 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
दिल्
ली की एनजीओ का कबाड़ी बाजार में छापा
कोठा संचालिका समेत दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली की एक एनजीओ और पुलिस ने बुधवार को कबाड़ी बाजार स्थित कोठे पर छापा मारकर नेपाल और राजस्थान की चार किशोरियों को मुक्त करा लिया। इस दौरान कोठा संचालिका सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली की संस्था शक्ति समूह के पश्चिम प्रभारी संतोष सेधाई राजेश चतुर्वेदी और निर्मला के साथ बुधवार सुबह एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक से मिले। बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में किशोरियों से अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। जो किशोरियां यहां लाई गई हैं, वह नेपाल और राजस्थान की हैं। एसपी क्राइम के निर्देश पर संस्था पदाधिकारियों और पुलिस ने कोठे पर छापा मारा। कुछ ही देर में कोठे से चार किशोरियों को बरामद कर लिया गया। सभी को थाना एएचटीयू की प्रभारी लतेश वर्मा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डेढ़ माह में आठ किशोरियां बरामद
बुधवार की कार्रवाई के बाद एक बार फिर सामने आया कि कबाड़ी बाजार में किशोरियों से अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार डेढ़ माह में यहां की गई छापामारी में आठ किशोरियां बरामद की जा चुकी हैं। इनमें सात किशोरियां राजस्थान की हैं जबकि एक नेपाल की है। राजस्थान से लाकर यहां किशोरियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोपी ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ही रहता है। एएचटीयू प्रभारी लतेश वर्मा ने बताया कि कोठे से बरामद की गई तीन किशोरियां हैं जबकि एक किशोरी का मेडिकल परीक्षण के बाद पता चलेगा। कोठा संचालिका और मौके से पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed