{"_id":"5b73474842c792733a40c6c2","slug":"111534281544-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूतों ने घेरी कमिश्नरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजपूतों ने घेरी कमिश्नरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी बोले, बेकसूरों पर नहीं होगी कार्रवाई
मेरठ। अपराध दलित करे और उत्पीड़न राजपूत समाज झेले, कोई बताएगा कहां का इंसाफ हैं। राजनीति में वोट और पुलिस में खोट साफ दिख रहा हैं। पहले हमला किसने बोला, इस पर सबकी जुबान पर ताला लगा है। उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, बेकसूर को जेल नहीं जाने देंगे। ऐसे नारे राजपूत समाज के लोगों ने कमिश्नरी पर लगाने शुरू किए तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कमिश्नरी पर पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ बुलानी पड़ी। इस दौरान राहुल चौहान ने पुलिस अफसरों से पूछा कि पहली गलती किसने की, कोई बताएगा। जिपं. सदस्य सपा ठाकुर विनोद सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई होनी चाहिए। उल्देपुर और सरधना के गांव में दो पक्षों के बीच मामला हुआ था। पुलिस दोषियों को ही जेल भेजे। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने तीन दिन का समय मांगते हुए आश्वासन दिया है कि टेंशन मत लो। कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा। निष्पक्ष कार्रवाई होगी। सब कुछ ठीक हो जाएगा।
कमिश्नरी पर लगा जाम
राजपूत समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे थे जिससे चारों तरफ जाम लग गया। एसपी सिटी और एएसपी कैंट ने वहां पहुंचकर स्थिति संभाली।