फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, खौफ में परिवार

कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, खौफ में परिवार

Thu, 03 May 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, खौफ में परिवार
व्यापारी भाइयों से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

मेरठ। रंगदारी मांगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। लिसाड़ीगेट निवासी कपड़ा व्यापारी दो भाइयों को कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस पूरे मामले को दबाने में लगी है। बुधवार रात कपड़ा व्यापारी अपने परिवार को लेकर थाने पहुंचा। कहा कि उसकी पत्नी और बच्चे भी खौफ में हैं।
लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली-13 निवासी सलमान और उसके भाई इमरान पुत्र सलीमुद्ीन की कपड़े की दुकान है। दोनों भाई दिल्ली से भी कपड़ा लाते हैं। सलमान का आरोप है कि उसके मोबाइल फोन पर एक सप्ताह से कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही है। पहले कहा कि कपड़े का काम बहुत कर लिया। यदि एक सप्ताह में पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम बुरा होगा। उसके बाद फिर सोमवार को कॉल की गई लेकिन 10 सेकेंड ही बात कर कॉल काट दी।
विज्ञापन

बुधवार को फिर से कॉल करते हुए कहा कि समझ में नहीं आया? यदि पांच लाख रुपये नहीं पहुंचाए तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पीड़ित ने लिसाड़ीगेट थाने पर तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस से साफ कहा कि यदि सुरक्षा नहीं मिली तो वह थाने से घर नहीं जाएंगे। रंगदारी की दहशत में परिवार भी खौफ में है। पता नहीं कब कोई अनहोनी हो जाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि रंगदारी के मामले में जांच चल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में तीसरा मामला
रंगदारी मांगने का 15 दिन में यह तीसरा मामला सामने आया है। मुरादाबाद जेल में बंद गांव स्याल भावनपुर निवासी सतीश गिरी 15 दिन पहले कचहरी में पेशी पर आया था। इस दौरान उसने भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता क ाले के भाई पंकज मंगल से रंगदारी मांगी थी। सतीश गिरी दो साल पहले राजीव काले पर जानलेवा हमला कर चुका है। इस केस में पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की। वहीं एक सप्ताह पहले सरधना क्षेत्र के कुशावली निवासी डेयरी संचालक ने रंगदारी मांगने की शिकायत एसपी देहात से की थी।

खास बातें:
कपड़ा व्यापारियों को एक सप्ताह से कॉल कर दे रहे धमकी, खौफ में परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed