फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूल बस में छात्रा से रेप का प्रयास, वीडियो बनाई

स्कूल बस में छात्रा से रेप का प्रयास, वीडियो बनाई

Tue, 01 May 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस में छात्रा से रेप का प्रयास, वीडियो बनाई
मेरठ। शहर के एक नामी स्कूल की बस में एक छात्रा से युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। युवकों ने छात्रा व आरोपी की क्लिप बनाकर एक साइट पर डाल दी। छात्रा के परिजनों ने मेडिकल थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस सेटिंग करने में लगी है। जबकि यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। स्कूल परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी बस में करीब 13 साल की छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान बस में चार युवक चढ़ते हैं, जो छात्रा और आरोपी युवक को पकड़ लेते हैं। उक्त युवकों ने पहले आरोपी की पिटाई की और फिर छात्रा की वीडियो बनाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया, तब जाकर युवकों ने उसे छोड़ा। यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। युवकों ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी युवकों ने यह क्लिप इंटरनेट पर डाल दी। इसकी जानकारी लगने पर छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया। यह सब कुछ गुपचुप तरीके से चल रहा था। सोमवार को वीडियो वायरल हुई, तो इसका भंडाफोड़ हुआ। पुलिस नामजद आरोपी गिरफ्तार करने की बजाय मामले की लीपापोती में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही डीलिंग
छात्रा से रेप की कोशिश और फिर क्लिप वायरल होने के बावजूद पुलिस खामोश है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस डीलिंग करने में लगी है। पीड़ित छात्रा के परिजनों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो अधिकारियों तक भी पहुंची है।

कहां था बस स्टाफ
वारदात के दौरान बस का स्टाफ कहां था, यह सवाल बड़ा है। स्कूल बस में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के साथ साथ वीडियो तक बनाई गई। लेकिन इसकी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। छात्रा की क्लिप साइट पर सार्वजनिक करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में अभी हिमांशु नाम के आरोपी के खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज है।
आरोपी गिरफ्तार होगा
मेडिकल थाने में दर्ज इस मुकदमे की जांच चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। -श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed