फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एससीएसटी आयोग में हिंसा की रिपोर्ट सौंपी

एससीएसटी आयोग में हिंसा की रिपोर्ट सौंपी

Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एससीएसटी आयोग में हिंसा की रिपोर्ट सौंपी
एससीएसटी आयोग में हिंसा की रिपोर्ट सौंपी
विज्ञापन

मेरठ। एससीएसटी आयोग में एडीजी मेरठ जोन और एसएसपी मेरठ ने दो अप्रैल को हुई हिंसा की रिपोर्ट सौंप दी। पुलिस के खिलाफ आयोग में दर्ज शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने जाति पूछ पूछकर लोगों को पकड़ा था। हालांकि पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।
दो अप्रैल को हुए उपद्रव के मामले में महापौर सुनीता वर्मा समेत करीब 200 लोगों ने मेरठ पुलिस के खिलाफ एससी-एसटी आयोग में शिकायत की थी। जिस पर एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी मंगलवार को एससी-एसटी आयोग में पेश हुए थे। जहां पर दोनों का पक्ष सुना गया। शिकायत कर्ता सुनीता वर्मा ने आरोप लगाए कि दलितों पर जुर्म किया गया है। उनका शोषण हुआ। कई वीडियो भी प्रस्तुत की। इसका जवाब एसएसपी ने दिया। एसएसपी ने बवाल की वीडियो क्लिप और मीडिया रिपोर्टों का भी हवाला दिया। कहा कि दो अप्रैल को करीब 300 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। दर्जनों वाहन आरोपियों ने फूंके। मौके से जो लोग पकड़े गए उनको जेल भेजा गया। दो अप्रैल के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कोई दबिश नहीं दी। आरोपियों के खिलाफ तमाम सुबूत हैं।
विज्ञापन

योगेश वर्मा गिरफ्तार करते ही शांत माहौल
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार उन्होंने आयोग को जानकारी दी कि बसपा नेता योगेश वर्मा जहां-जहां गए, वहां-वहां बवाल होता गया। पुलिस ने योगेश वर्मा को गिरफ्तार किया तो माहौल खुद शांत हो गया। इससे साफ जाहिर होता है कि योगेश वर्मा ने ही यह बवाल कराया है। उन्होंने लोगों को उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
महापौर समेत 200 लोगों ने पुलिस के खिलाफ की थी शिकायत
एडीजी जोन व एसएसपी मेरठ ने आयोग में पेश होकर दिए जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed